नाबालिक लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | कोतवाली गंग नहर क्षेत्र की एक महिला द्वारा दी गई तहरीर बाबत आरोपी पप्पू द्वारा उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भाग ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में कोतवाली में मु0अ0सं0- 0154/2026 धारा 64(2)(f),64(2)(m) बी0एन0एस0 व 5(l),5(n)/6 पोक्सो अधि0 बनाम पप्पू पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल व डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया | नामजद आरोपी पप्पू को ग्राम पनियाला चांदपुर रुड़की से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*पकड़ा गया आरोपी-*
1- पप्पू पुत्र स्वर्गीय सुक्का निवासी ग्राम पनियाला चांदपुर कोतवाली गंगनगर जनपद हरिद्वार उम्र 45 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *