बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला मामले में आरोपी आया पुलिस के गिरफ्त में महिला के गंभीर रुप से घायल होने व घटनास्थल खेतों के बीच होने से पूरी तरह ब्लाइंड था केस खेत में अचेत पड़ी महिला को पुलिस ने प्राथमिक इलाज दिलवा दून अस्पताल में किय था भर्ती |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | खुब्बनपुर लतीफपुर निवासी महिला के गांव से दूर खेतों में अचेत अवस्था में खेत में पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक चिकित्सालय में दिखाया तो चिकित्सकों ने हालत गंभीत बताते हुए रेफर करने का सुझाव दिया। जिसके बाद महिला का इलाज दून अस्पताल में कराया जा रहा था। उक्त संबंध में पीड़िता के भतीजे संजय कुमार की शिकायत पर कोतवाली भगवानपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मारपीट कर गम्भीर रुप से चोट पहुंचाने के संबंध में मु0अ0सं0 214/2026 धारा-115(2),117(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटनास्थल खेतो के बीच होने के चलते अज्ञात आरोपी को तलाशना पुलिस के लिये एक बडी चुनौती थी। न कोई सीसीटीवी है न ही कोई घर। ऐसे में पुलिस टीम ने घटनास्थल से मिले वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों सहित सामने आए तथ्यों का गहन विश्लेषण किया।करीब 250 संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ, लगातार की गई मेहनत एवं सटीक पुलिस कार्यवाही के फलस्वरूप टीम ने संदिग्ध रज्जाक को गिरफ्तार किया तो उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए माफी मांगी। मुकदमें में धारा 190(1) बीएनएस की बढौतरी कर आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । पूछताछ में सामने आया कि आरोपी घायल महिला से दो तीन बार मांगने पर भी घास न देने व दरांती देने से नाराज था । आरोपी दोपहर के वक्त अपनी मोटर साईकिल से घर से निकला। भांग मल कर बीडी पीने के बाद आरोपी ने गुस्से में आकर आम के पेड के नीचे बैठी पीड़िता को पहले डण्डे से पीटा जिस वजह से वह वहीं गिर गयी। इसके बाद आरोपी ने मुक्के बरसाकर पीड़िता के मुंह से खून निकाल दिया और महिला के कुछ न बोलने पर उसे मरा समझकर ईख के खेत के बीच फेंककर चला गया ।

*विवरण आरोपी-*
रज्जाक पुत्र लालदीन नि0 खुब्बनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *