रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | कोतवाली भगवानपुर को सूचना प्राप्त हुई की अलग -अलग स्थानो ग्राम अकबरपुर कालसो व ग्राम सिकरोडा मे कुछ व्यक्ति लडाई झगडा कर रहे है इस सूचना पर पुलिस टीम सिकरोडा ग्राम अकबरपुर कालसो पहुंचे तो देखा प्रथम पक्ष के 1. आकाश पुत्र लालचन्द 2. विशु पुत्र लालचन्द निवासीगण ग्राम अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार व द्वितीय पक्ष के 1. अर्जुन पुत्र हंसराज 2. जातिराम पुत्र हंसराज निवासीगण ग्राम अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार दोनो पक्ष आने जाने वाले रास्ते को लेकर आपस मे लड झगड रहे थे । उपरोक्त दोनो पक्षो को पुलिस व मौजूद लोगो द्वारा काफी समझाने के उपरान्त भी नही माने तो निम्नलिखित व्यक्तियो अन्तगर्त धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई । तथा दूसरी सूचना ग्राम सिकरोडा मे एक व्यक्ति साकिब रोड पर आने जाने वाले लोगो को परेशान कर रहा उक्त सूचना पर मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया किन्तु नही माना जिस कारण उक्त व्यक्ति को अन्तगर्त धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई ।
*नाम पता आरोपी**
1.आकाश पुत्र लालचन्द ग्राम अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार। 2. विशु पुत्र लालचन्द निवासी ग्राम अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
3.अर्जुन पुत्र हंसराज निवासी ग्राम अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार। 4. जातिराम पुत्र हंसराज निवासी ग्राम अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
5.साकिब पुत्र नसीर निवासी ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार ।















Leave a Reply