रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | फायर स्टेशन रुड़की के आर.टी. सेट पर प्रातः 10:35 बजे सूचना प्राप्त हुई कि तहसील रुड़की परिसर के बाहर मुख्य यातायात मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया है, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया तथा विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई । सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट रुड़की तत्काल आवश्यक उपकरणों एवं वुडन कटर के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए गिरे हुए पेड़ को वुडन कटरों की सहायता से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क किनारे हटाया गया । इसके उपरांत बाधित यातायात मार्ग को पूर्ण रूप से साफ कर वाहनों के आवागमन हेतु पुनः सुचारु कराया गया । घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा जीवहानि नहीं हुई है ।















Leave a Reply