हत्या के प्रयास के मामले में वांछित मंगलौर पुलिस ने हिरासत में लिया मंगलौर पुलिस द्वारा अभियोग में शेष वांछितों की तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | वादी अनीश निवासी ग्राम बिझोली, कोतवाली मंगलौर द्वारा नामजद 06 अभियुक्तों एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में हत्या के प्रयास की धारा भी बढ़ाई गई।

मामले में वांछितों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने आज दिनांक 02.06.2026 को वांछित सुलेमान पुत्र रशीद निवासी ग्राम बिझोली, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार को दबोचा गया।

आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है, शेष की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम दबिश दे रही है।

*नाम पता आरोपी*
सुलेमान पुत्र रशीद निवासी ग्राम बिझोली, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *