बी0डी0 इंटर कॉलेज धोखाधड़ी करके भूमि विक्रय करने के प्रकरण में पुलिस ने की एक और गिरफ्तारी एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | दयानन्द एंग्लो वैदिक संस्था के आजीवन सदस्य सुधीर कुमार त्यागी द्वारा थाने पर तहरीर दी की प्रतिवादी दुष्यन्त कुमार द्वारा अन्य सदस्यो के साथ मिलकर फर्जी सोसाइटी बनाकर धोखाधडी कर संस्था दयानन्द एंग्लो वैदिक की 8 ½ बीघा जमीन को फर्जी तरीके से बिना किसी की अनुमति पत्र दिखाए विनय सैनी निवासी राजेन्द्र नगर रुडकी को बेच दी है। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाने पर मु0अ0स0 135/26 धारा 318(4), ,336(3), 338, 340(2), 61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुख्य आरोपी दुष्यन्त कुमार को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया था जबकी विवेचना प्रचलित थी । पुलिस लगातार प्रकरण में संलिप्त वांछितो की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन उक्त वांछित अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अलग- अलग स्थानो पर छुप कर रह रहे थे। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को लगातार सक्रिय रख गुप्त सूचना परको वांछित मौ0 मुर्सलीन को गिरफ्तार किया। नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है एवं अन्य वांछित की तलाश की जा रही है ।

*विवरण आरोपित-*
मौ0 मुर्सलीन पुत्र असगर निवासी ग्राम शेरपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *