रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | चौकी फेरूपुर, थाना पथरी परिसर में जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया । इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है जो जरूरतमंद लोगों को नया जीवन प्रदान करता है । साथ ही यह स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक है । उत्तराखंड पुलिस की “मित्र पुलिस” की अवधारणा केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजसेवा और मानवता की रक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है ।
















Leave a Reply