हरिद्वार | अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार द्वारा जीआरपी थाना काठगोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन काठगोदाम परिसर का गहन स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्लेटफार्म संख्या 1, 2 एवं 3, यार्ड एरिया, पीट लाइन सहित रेलवे स्टेशन हल्द्वानी में संचालित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली एवं निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया गया।इसके उपरांत थाना जीआरपी काठगोदाम में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिस पर किसी भी कर्मचारी द्वारा कोई समस्या व्यक्त नहीं की गई निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को रेलवे स्टेशन पर सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु तथा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों के साथ होने वाली घटनाओ जहरखुरानी, चोरी, चैन स्नैचिंग आदि की रोकथाम के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।थाना परिसर व थाने के शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई करने हेतु दिशा -निर्देश दिये गये व कर्मचारियों को समय-समय पर शस्त्र अभ्यास कराने हेतु प्रतिसार निरीक्षक जीआरपी लाईन को निर्देशित किया गया।थाने पर शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर आने वाले आगन्तुकों के साथ मधुर व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये गये।किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों व लम्बित विवेचनाओं आदि की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।कर्मचारियों से शस्त्रों की हैण्डलिंग व आपदा उपकरणों की जानकारी ली गयी तथा आपदा उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने व थाने पर प्राप्त क्राईम किट व ड्रग्स डिटेकश्न किट के सम्बन्ध मे कार्मिको को जानकारी दी गई। हेल्पलाईन नम्बर 112, 1090, व 1930, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति मॉड्यूल का रेलवे स्टेशनों व ट्रेनो मे व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे प्रचलित अभियान में रुचि लेकर कार्य करने हेतु सभी अधिकारी/कर्मचारियों रेलवे स्टेशन एवं थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा ड्यूटी के दौरान सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने पर बल दिया गया।महोदय द्वारा कर्म0गणो को पुलिस कर्मियों को अच्छा टर्नआउट रखने व जनता से मित्रतापूर्ण व्यवहार रखने ई बीट की जानकारी रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस उपाधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार द्वारा जीआरपी थाना काठगोदाम का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा |












Leave a Reply