राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण |

हरिद्वार । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पर्यटन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष दर्जाधारी राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने शनिवार को ऋषिकुल मैदान स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पानी के खाली कैंपर, बंद पंखे और केन्द्र में फैली अव्यवस्थाओं पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल और सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरि को व्यवस्थाओं में सुधार के निदेश दिये । निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने यात्रियों से भी जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनी। यात्रियों ने बताया कि पंजीकरण की गति बहुत धीमी गति है। अन्य व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं है। ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा करने आए यात्रीयों को सभी सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश भी दिए। जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने उन्हें व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी | ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद उन्होंने औचक निरीक्षण किया है। जिसमें कुछ खामियां मिली हैं । सिटी मजिस्ट्रेट को अगले दो दिनों में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण बंद किए जाने की खबरों को लेकर भी वे गंभीर हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *