रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार को सफल बनायें जाने के क्रम में जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा/जुआ सट्टा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । दौराने चैकिंग आरोपित सौरभ पुत्र ओमप्रकाश निवासी नया घाट पहाड़ी बाजार कनखल हरिद्वार को रेगुलेटर पुल के किनारे बाल्मीकि बस्ती को जाने वाले रास्ते पर अभियुक्त को स्कूटी 52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्क परिवहन करते हुए पकडा । आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम व पता आरोपित*
सौरभ पुत्र ओमप्रकाश निवासी नया घाट पहाड़ी बाजार कनखल हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्क शराब बरामद स्कूटी












Leave a Reply