पुलिस की दबीश के चलते दबाव में आए जान से मारने की कोशिश करने के आरोपी ने थाने में किया सरेंडर वांछित चल रहे आरोपी हत्या करने के प्रयास में लोहे की रॉड से सिर पर किया गया था वार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर |

*घटना का विवरण-*
सैनिक कालोनी महिला ने कोतवाली गंगनहर में लिखित शिकायत देकर बताया कि 3-4 अज्ञात लडकों ने उनके नाती एकांश को घर से बाहर बुलाकर उसके सर पर जान से मारने की नियत से लोहे की रॉड से जानलेवा हमलाकर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0 169/2026 धारा 117(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । जनपद मे बढ रही आपराधिक घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर अमल करते हुए कोतवाली गंगनहर पुलिस ने चिकित्सक के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 109 बीएनएस की बढोत्तरी की तथा विवेचना में प्रकाश में आए आरोपी प्रथम उर्फ मनु को तलाशने के लिए लगातार उसके घर तथा अन्य संभावित ठिकानो पर दबिश दी गई । गातार पुलिस की छापेमारी से परेशान होकर वांछित आरोपी ने स्वंय ही कोतवाली गंगनहर आकर सरेण्डर कर दिया जिसे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*विवरण वांछित आरोपी-*
प्रथम उर्फ मनु पुत्र भूपेन्द्र निवासी सैनिक कालोनी गली नं- 07 कोतवाली गंगनहर रुडकी हरिद्वार उम्र 19 वर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *