कोतवाली कलियर द्वारा गौकशी करते 01 महिला को हिरासत में लिया मौके से गौमांश व गौकशी उपकरण बरामद, 07 आरोपी मौके से फरार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में गौकशी/पशु कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली । चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा पुलिस टीम के साथ बकरीद पर्व के दौरान शांति व्यवस्था गश्त पर थे। इसी दौरान डायल-112 पर मिली सूचना के सत्यापन हेतु ग्राम नागल पलूनी में दबिश दी गई । पुलिस टीम ने मौके पर 07-08 लोगों को गौकशी करते पाया। दबिश के दौरान 01 महिला को हिरासत में लिया गया, जबकि अन्य 07 आरोपी मौके से फरार हो गए । सभी आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 109/2026 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है ।

*बरामदगी-*
1. करीब 150 किलो गौमांस
2. ⁠01 छुरी
3. ⁠01 छोटी कुल्हाड़ी

*नाम पता आरोपित*
01 महिला, उम्र लगभग 45 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *