रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | वादी रितेश दीक्षित पुत्र राचजेश दीक्षित निवासी आईडीपीएल कॉलोनी वीरभद्र ऋषिकेश हाल पता सलेमपुर महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार की लिखित तहरीर पर वादी की कंपनी से अज्ञात चोर द्वारा तीन किर्लोस्कर पंप के चोरी के संबंध में थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0- 213/26 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । पुलिस टीम को सूचना मिली कि डेंसो चौक से IP-2 कंपनी की तरफ एक संदिग्ध व्यक्ति जिसके कंधे पर एक सफेद प्लास्टिक का कट्टा था आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर थोड़ा सकपका गया । शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नीतीश चौधरी पुत्र मनोज चौधरी निवासी ग्राम जमालपुर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार बताया इसके कंधे पर रखें कटटे को उतार कर देखा गया तो उसके अंदर एक गत्ते गेट की पेटी हरे रंग की रखी हुई थी खोलकर देखा तो पेटी के अंदर एक स्टील की पंपूनुमा मशीन लगी है जिस पर किर्लोस्कर लिखा हुआ है । पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने बताया कि मैं जमालपुर का रहने वाला हूं तथा कभी-कभी नशा करता हूं मैं दो-तीन दिन पहले कंपनी से तीन पंप नुमा मशीन चोरी की थी जिसको मैंने कंपनी के पीछे खड़ी घास में छुपा दिया था आज मैं इसको बेचने के लिए जा रहा था आपने पकड़ लिया । आरोपित से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित माल बरामद होने पर धारा 317(2)BNS की बढ़ोतरी की गई उपरोक्त आरोपित को हिरासत पुलिस लिया गया अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*नाम व पता आरोपित*
1-नीतीश चौधरी पुत्र मनोज चौधरी निवासी ग्राम जमालपुर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी*
03 पेटी जिसमें तीन अदद किर्लोस्कर पंप कीमत लगभग ₹90000/-













Leave a Reply