रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दुराचारियों/ वारन्टी/वांछित/नशा तस्करो/गौकशी करने वालो के विरूद्व कार्यवाही के दिशा निर्देश दिये गये थे । जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के कुशल नेत्तृव दिनाँक 29/5/202 को कोतवाली भगवानपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम को गौकशी की सूचना मिली, उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुऐ ग्राम सिकरोडा गांव में बेरियों पीर की तरफ जाने वाले रास्ते पर अनवर के घर के पीछे आम के पेड के नीचे खेत में 05 आरोपित समस्त निवासीगण ग्राम सिकरोडा गाय को काट रहे हैं तथा वंही काट छांट कर रहे थे उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम मौके के पास पहुंची तो मौके से लगातार कट-कट की आवाज आती सुनायी दी व इस स्थान पर कुछ कुत्ते भी दिखायी दिये कट-कट की लगातार आवाज आने वाले स्थान की दिशा में लगभग दबे कदमों से छिपते-छिपाते आगे बढे कुल 05 व्यक्ति दिखायी दिये जैसे ही पुलिस टीम अपनी और आता देख मौके से भागने लगे जिनमे से एक व्यक्ति इरशाद पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम सिकरोडा, थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को मौके से पकड लिया तथा 04 आरोपित फरार हो गए मौके से लगभग 250 किलो गौमांस मय गौकशी उपकरण बरामद हुआ । बरामद गोमांस को गढ्ढा खुदवाकर व अम्लीय छिडकाव करवाकर दबाया गया। उपरोक्त सम्बन्ध में आरोपितों के विरूद्ध उत्तराखण्ड गो वंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं ।
**नाम पता आरोपित*
1-इरशाद पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम सिकरोडा, थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार।
**माल बरामदगी*
1. 250 किलो गौ मांस
2. गोवंशीय शिर, खुर खाल
3-02 लोहे की अदद छुरी















Leave a Reply