विनय विशाल अस्पताल रुड़की में मॉक डील अभ्यास कार्यक्रम आयोजित |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | उच्च अधिकारियों के आदेश एवं निर्देश के अनुपालन के क्रम मे अग्निशमन केंद्र रुड़की टीम द्वारा विनय विशाल अस्पताल एवं केयर सेंटर में जाकर सभी डॉक्टर एवं स्टाफ को साथ लेकर मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। अस्पताल की अग्निशमन व्यवस्थाएं जांची एवं परखी गई। अग्नि दुर्घटना होने पर हमें किन-किन सावधानियां को बरतना होगा के बारे में विस्तार से प्रयोग करके दिखाया गया । क्योंकि अस्पताल में जनहानि की अधिक संभावना रहती है। ऐसे स्थान पर सभी अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील एवं उच्च कोटि की दशा में रखना चाहिए क्योंकि अस्पताल में और और असहाय बीमार व्यक्ति ही भर्ती होता है । अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर मॉक ड्रिल अभ्यास कार्यक्रम आयोजित करते रहे जनहानि राष्ट्र की संपत्ति रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें । पूर्व में भी अस्पतालों में देश भर में अग्निकांड होने से बहुत सारी जनहानियां हो चुकी है इसलिए हमेशा सजग एवं सतर्क रहें अस्पताल में कार्यरत सभी डॉक्टर एवं स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों की प्रयोग विधि एवं जानकारी होना नितांत आवश्यक है। भविष्य में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान यदि कोई कमियां पाई जाती है तो अस्पताल प्रबंधन उसका स्वयं जिम्मेदार रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *