बकरीद के सम्बन्ध मे गोष्ठी आयोजित, आयोजन से संबंधित दिशा निर्देशों से कराया गया अवगत पुरानी परंपराओं के अनुरूप आयोजन पर दिया गया विशेष जोर, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु दिए गए दिशा निर्देश |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सकुशल आयोजन के लिए मुअजिज व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के प्रतिनिधि/ सम्मानित व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । सभी के साथ विगत वर्षों मे निर्धारित रुट / नमाज के निश्चित स्थान पर नमाज हेतु अवगत कराया गया। किसी प्रकार की कोई नयी व्यवस्था न की जाये व सभी से किसी भी प्रकार की अफबाहों से बचने व सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाले दुष्प्रचार की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान समस्त जनता को पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अन्य महत्वपूर्ण कार्यों जैसे साइबर फ्रॉड की रोकथाम हेतु 1930 नंबर का प्रयोग, डायल 112 व नशा रोकथाम हेतु अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई । उपस्थित जनों द्वारा पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। बैठक के उपरांत कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया व मौके पर दिशा निर्देशों से भी अवगत कराया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *