“ऑपरेशन प्रहार” के तहत ‘पिल्ला गैंग’ के नाबालिग सहित 04 आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिये इंस्टाग्राम पर कमेंट व क्षेत्र में वर्चस्व बनाने को लेकर करते थे मारपीट भूपतवाला से लक्सर तक फैला था गैंग का नेटवर्क, अब तक 15 गिरफ्तारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है । कनखल क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट व हुड़दंग की शिकायतों के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कनखल द्वारा सादे वस्त्रों में विशेष पुलिस टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग कराई जा रही थी । वादी कुलदीप कुमार निवासी कनखल द्वारा अपने पुत्र के साथ हुई मारपीट के संबंध में थाना कनखल पर मु0अ0सं0 126/26 पंजीकृत कराया गया था । जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग सहित 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया । आरोपी नितिश कुमार उर्फ साजन उर्फ खबड़ा के विरुद्ध एक अन्य अभियोग मु0अ0सं0 182/26 के तहत पैसे मांगने एवं पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में भी पंजीकृत किया गया है । सभी आरोपियों के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1. एक नाबालिग
2. ⁠सक्षम उर्फ सावन पुत्र मनोज कुमार निवासी विकास कॉलोनी, पुराना रानीपुर मोड़, कोतवाली नगर हरिद्वार
3. ⁠राजकुमार उर्फ जौंग पुत्र सोमपाल निवासी मोहल्ला मजरी, निकट बुढ्ढी माता मंदिर, जमालपुर, कोतवाली कनखल हरिद्वार
4. ⁠नितिश कुमार उर्फ साजन उर्फ खबड़ा
निवासी मोहल्ला सगरावाला गली नं0-5, जगजीतपुर, कोतवाली कनखल हरिद्वारन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *