ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई 01 शराब तस्कर को धर दबोचा आरोपित के कब्जे से 24 पाउच्छ बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक थाना कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / हिस्ट्रीशीटर / वान्छित / गुण्डा / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है । कनखल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये अवैध शराब तस्करी करते हुये 01आरोपित को धर दबोचा । आरोपित के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपित*
1- कृष्णपाल त्यागी उर्फ किशनपाल पुत्र रघुनाथ त्यागी निवासी बाल्मिकी बस्ती निकट श्यम प्लारे मिल्स खडखडी नयी वस्ती कोतवाली नगर हरिद्वार ।

*बरामदगी*
1- देशी 24 पाउच्छ माल्टा पैट्रा पैक अवैध शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *