
रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थाने के मालखाने पर दाखिल लम्बित अज्ञात शवो के पी0एम0 से संबंधित बिसरा मालों व अन्य मालों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण में एंव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर के कुशल नेत्तृव में कोतवाली-लक्सर के मालगृह में रखे अज्ञात शव के पी0एम0 से संबंधित लम्बित 51बिसरा (96 जार) व 146आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित मालों के निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी /न्यायालय लक्सर से पत्राचार किया था द्वारा उक्त माल निस्तारण हेतु कमेटी गठित कर आदेश पारित किये गये । जिसके क्रम में कोतवाली लक्सर में दाखिल अज्ञात शव के लम्बित पी0एम0 से संबंधित 51 बिसरा (96 जार) व 146 आबकारी अधिनिमय से सम्बन्धित मालो कुल 197 बिसरा / मालो का नियमानुसार विधि विधान से विनिष्टीकरण गठित कमेटी के समक्ष किया गया ।
*गठित कमेटी सदस्य*
1- क्षेत्राधिकारी लक्सर हरिद्वार
2- प्रभारी निरीक्षक लक्सर हरिद्वार
3- तहसीलदार, हरिद्वार
4-चिकित्सा अधीक्षक सा0स्वा0 केन्द्र लक्सर जनपद हरिद्वार
5-आभियोजन अधिकारी, लक्सर















Leave a Reply