रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा क्षेत्र में माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए बम्बई मदरसा रोड स्थित परी गेस्ट के सामने झगड़ा कर रहे चार व्यक्तियों (दो पुरुष व दो महिलाएं) के विरुध्द कार्यवाही की गई । उक्त सभी व्यक्ति आपस में आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए झगड़े पर उतारू थे तथा लोक शांति भंग कर रहे थे। पुलिस द्वारा तत्काल हस्तक्षेप कर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चारों के विरुद्ध धारा-170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कार्यवाही की गई ।
*नाम पता आरोपित*
1. महिला, उम्र 35 वर्ष
2. महिला, उम्र 40 वर्ष
3. रहीश पुत्र नबाब, निवासी पठानपुरा, रुड़की (उम्र 36 वर्ष)
4. निजाम पुत्र इस्लाम, निवासी मजीद नगर गली नं. 3, लिसाड़ीगेट, मेरठ (उम्र 23 वर्ष)













Leave a Reply