रिपोर्ट – वंश शर्मा
झबरेड़ा | कोतवाली झबरेड़ा पर वादी मुकदमा जोगिंदर पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम लाठरदेवा हूंण थाना झबरेड़ा हरिद्वार द्वारा इनवर्टर बैटरी, गैस सिलेंडर, नगद पैसे, आभूषण आदि सामान चोरी करने के सम्बन्ध मु0अ0सं0 76/26 धारा 305(ए)331(4)बीएनएस पंजीकृत कराया गया । कोतवाली झबरेड़ा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल पुलिसिंग के तहत मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर घटना के अनावरण के प्रयास किए गए। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास की सूचना पर गांव के रोशन आदि की चोरी में संलिप्तता प्रकाश में आयी। पुलिस टीम ने प्रकाश में आए संदिग्ध की तलाश के प्रयास करते हुए अंकुर व ओम कुमार को ग्राम कोटवाल के पास से पकड़ा गया तथा उनकी निशांदेही पर चोरी का सामान नगद धनराशि ,आभूषण, गैस सिलेंडर व नगदी को बरामद किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों संदिग्ध ने पूर्व में असाही इंडिया ग्लास फैक्ट्री में केबिल तार चोरी की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया। मुकदमा अपराध संख्या 33/26 धारा 305(ए) 317(2) बीएनएस से संबंधित केविल तार को भी पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशांदेही पर बरामद किया गया। वैधानिक कार्रवाई कर नियमानुसार मान0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*विवरण आरोपित-*
1. अंकुर उर्फ पादू पुत्र शीशपाल
2. ओम कुमार पुत्र राजपाल निवासीगण लाठरदेवा हूंण कोतवाली झबरेड़ा (हरिद्वार )
*बरामद सामग्री-*
1.नगद रुपए 28000/-
2.एक गैस सिलेंडर
3. आभूषण (गले का सेट,कान के झुमके)
4. केविल तार।













Leave a Reply