अरुणा भारती पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार के दिशा निर्देशन में किया गया फायर ड्रिल का सफल आयोजन |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार  | रेलवे स्टेशन काठगोदाम में आज प्रति माह आयोजित की जाने वाली नियमित फायर ड्रिल का सफल एवं प्रभावी ढंग से आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य स्टेशन परिसर में संभावित आगजनी की घटनाओं से निपटने हेतु तत्परता, समन्वय एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करना रहा । फायर ड्रिल के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव एवं नियंत्रण के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आधुनिक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग एवं आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया । इस संयुक्त अभ्यास में जीआरपी थाना काठगोदाम, रेलवे स्टेशन काठगोदाम तथा आरपीएफ काठगोदाम के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की और आपसी समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया  इस प्रकार के नियमित अभ्यास न केवल सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा तथा सभी व्यवस्थाएँ सुचारू एवं संतोषजनक रहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *