रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाने के मालखाने में लंबे समय से लंबित में दाखिल पोस्टमार्टम (PM) से संबंधित विसरा मालों के निस्तारण की कार्यवाही की गई । इसी क्रम में थाना सिडकुल द्वारा उप जिलाधिकारी हरिद्वार से पत्राचार कर निस्तारण हेतु अनुमति प्राप्त की गई । सक्षम प्राधिकारी द्वारा कमेटी गठित कर निस्तारण के आदेश पारित किए गए । गठित कमेटी की उपस्थिति में थाना सिडकुल के मालखाने में रखे कुल 62 विसरा मालों का नियमानुसार एवं विधि-विधान से विनिष्टीकरण (निस्तारण) किया गया ।
*गठित कमेटी सदस्य*
1. सुरेन्द्र प्रसाद बलोनी, क्षेत्राधिकारी सदर हरिद्वार
2. अजय शाह, थाना अध्यक्ष सिडकुल हरिद्वार
3. सचिन कुमार, तहसीलदार हरिद्वार
4. श्रीमती आरती बहल, चिकित्सा अधीक्षक हरिद्वार
5. बिन्देश्वरी टम्टा, अभियोजन अधिकारी हरिद्वार
















Leave a Reply