रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर शोर-शराबा एवं हुड़दंग किया जा रहा था, जिससे आमजन एवं राहगीरों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा विरोध करने पर भी उक्त व्यक्ति नहीं माने, जिससे क्षेत्र में रोष की स्थिति उत्पन्न हो गई । सूचना प्राप्त होने पर थाना सिडकुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, किंतु उनके द्वारा कोई संतोषजनक व्यवहार न किए जाने पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन्हें धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया गया । आरोपियों के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
1. रमाशंकर पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम परई, थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत (उ.प्र.), हाल पता रामधाम कॉलोनी, थाना सिडकुल, हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष
2. कृष्ण पुत्र बाबूराम, निवासी उपरोक्त, उम्र 35 वर्ष















Leave a Reply