नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी 53 पाउच अवैध देशी शराब (माल्टा मार्का) के साथ 01 तस्कर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा थाना क्षेत्र में नशा माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु टीम गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए एक तस्कर को मोहनपुरा फ्लाईओवर के नीचे रेलवे पटरी के पास से हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुध्द मु.अ.स.-162/2026 अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
गोपाल पुत्र स्व० लाला निवासी: डबल फाटक, मोहनपुरा, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
53 पाउच अवैध देशी शराब (माल्टा मार्का)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *