“ऑपरेशन प्रहार 2026” के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही थाना बहादराबाद पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी को किया गिरफ्तार गौकशी के मामले में वांछित चल रहा था आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026” अभियान के अंतर्गत थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा गौ तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सतर्क निगरानी व नियमित गश्त की जा रही है । इसी क्रम में गौकशी जैसे गंभीर अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद में मु0अ0सं0 94/26 के तहत धारा 2(ख)(एक)(11)(27)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । रात्रि गश्त के दौरान उ0नि0 प्रवीण बिष्ट मय पुलिस टीम द्वारा पंतजलि फ्लाईओवर, शांतरशाह (बहादराबाद क्षेत्र) से गैंगस्टर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

*नाम पता गैंगस्टर*
इकरार पुत्र अफजाल निवासी ग्राम मरगूबपुर, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *