रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । रानीपुर क्षेत्र में अवैध रूप से पशुओं के कटान एवं मांस विक्रय में संलिप्त 02 आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक इतिहास संकलित कर गैंगचार्ट तैयार किया गया। तत्पश्चात थाना रानीपुर में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । रानीपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग के मुखिया तौफिक पुत्र मेहरबान को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया गया।अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं ।
आरोपियो के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पकड़ा गया गैंगस्टर*
तौफिक पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम सलेमपुर (गैंग लीडर)
*आपराधिक इतिहास -*
1. मु0अ0सं0 473/24 धारा 272,325 BNS,व 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधि0 कोत0 रानीपुर हरिद्वार
2. मु0अ0सं0 170/25 धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधि0 कोत0 रानीपुर हरिद्वार
3. मु0अ0सं0 536/24 धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधि0 कोत0 रानीपुर हरिद्वार
4. मु0अ0सं0 319/22 धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधि0 कोत0 रानीपुर हरिद्वार
















Leave a Reply