ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई कोतवाली कलियर पुलिस ने 52 पैकेट अवैध देशी शराब के साथ 01 तस्कर को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है । इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा माजरी चौक, इमलीखेड़ा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक तस्कर को 52 पैकेट फ्रूटी नुमा अवैध देशी शराब (माल्टा) टैट्रा पैक के साथ दबोचा । आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 86/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
समीर उर्फ राजा पुत्र समीम निवासी इमलीखेड़ा, कोतवाली पिरान कलियर, हरिद्वार

*बरामदगी*
52 टैट्रा Pack अवैध देशी शराब (माल्टा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *