एसपी जीआरपी के नेतृत्व मे शातिर किस्म के अपराधी को चोरी किये गये माल के साथ किया गिरफ्तार थाना जीआरपी लक्सर को मिली शानदार सफलता शातिर किस्म के मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | वादी नसीम पुत्र यासीन निवासी जनधेड़ा थाना रामपुर मनिहारान सहारनपुर ने चौकी जीआरपी रुड़की में आकर एक प्रार्थना पत्र दिया की दिन के समय रेलवे स्टेशन रुड़की से सहारनपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करते समय रेलवे स्टेशन रुडकी पर किसी अज्ञात चोर द्वारा वादी का मोबाइल फोन चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया।वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0- 10/2026 धारा- 303(2) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । अरुणा भारती पुलिस अधीक्षक रेलवेज के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार के दिशा निर्देश में मामले की गंभीरता को देखते हुये थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर के निर्देशन में चोरी गये माल एवं मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु अधिकारी व कर्म0 गणों की एक टीम गठन करते हुए गठित टीम द्वारा रेलवे स्टेशन रुड़की परिसर से अभियुक्त सलीम पुत्र स्वर्गीय बाबू निवासी जोगी झोपड़ी साबिर साहब दरगाह के पास कलियर थाना कलियर हरिद्वार मूल पता गांव लावड़ थाना ब्रह्मपुरी मेरठउत्तर प्रदेश उम्र करीब 40 वर्ष को चोरी गये मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर जामा तलाशी ली गई तो अभी उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ इसके बारे में पूछताछ की गई तो अधिक द्वारा बताया गया कि यह भी मैंने रेलवे स्टेशन पर किसी व्यक्ति का चोरी किया है |

अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास का पता लगाने के प्रयास किये जा रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *