पुलिस अधीक्षक रेलवेज के निर्देशन में क्यूआरटी एवं जीआरपी हरिद्वार द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | चार धाम यात्रा में दिन प्रतिदिन बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जीआरपी हरिद्वार एवं क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वारों सहित संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामान की गहन जांच की गई। यात्रियों को जागरूक करते हुए उन्हें अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई । अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम करना रहा। इस दौरान आधुनिक उपकरणों की सहायता से भी जांच की गई । जीआरपी एवं क्यूआरटी टीम ने संयुक्त रूप से यह संदेश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *