आँपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी शराब के धंधे संलिप्त तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आँपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थ के धंधे में संलिप्त से सम्बन्धित दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में आज दिन रविवार को दिनाँक 26/04/2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा शराब के धंधे में संलिप्त तीन व्यक्तियों को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*विवरण निम्नवत है*
1- मु0अ0स0- 191/2026 धारा -60 आबकारी अधिनियम
बनाम करन पुत्र धर्मेन्द्र निवासी गोसाई गली भीमगोडा थाना कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष
*बरामदगी-*
46 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा

2- मु0अ0स0- 192/2026
धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम रवि पुत्र मंगतराम निवासी शिव कुटिया गली ब्रहमपुरी हरिद्वार उम्र 32 वर्ष
*बरामदगी-*
21 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा

3- मु0अ0स0- 195/2026
धारा -60 आबकारी अधिनियम बनाम विक्की सिंह पुत्र प्रेमचन्द निवासी हाउस न0 A 8 हरिलोक कालोनी ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 29 वर्ष

*बरामदगी-*
38 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *