रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | रविदास जयंती शोभायात्रा सकुशल संपन्न होने के उपरान्त शाम को समय करीब 17.00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त विशाल द्वारा अपने सह अभियुक्तो के साथ मिलकर गाँव के ही युवक आनंद की गोली मरकर हत्या कर दी थी जिसके पश्चात आनंद के परजनों व उसके परिवार के अन्य लोगों द्वारा आक्रोशित होकर विशाल पक्ष के मांगेराम पुत्र चमनलाल उम्र 55 वर्ष की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गयी थी तथा विशाल पक्ष के लोगों के घरों में आगजनी कर तोडफोड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग की गयी थी । दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना भगवानपुर पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कए गए। दर्ज मुकदमों में गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये दोनो पक्षो से वर्तमान तक 17 आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया था तथा वांछित की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमे बनाई गई थी । वांछित की गिरफ्तारी हेतु सघन खोज अभियान जारी रख पुलिस टीम ने स्थानीय मुखबिर तंत्र के सहयोग से फरार वांछित को पकडने मे सफलता प्राप्त की गई । पुलिस टीम की मेहनत एवं सतर्कता के परिणाम स्वरूप मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर दिनांक 26-4-2026 खेलपुर रोड से वांछित जोनी को गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
*विवरण आरोपित-*
1- जोनी कुमार पुत्र सुरत सि उर्फ सुरता सिह निवासी ग्राम बिनारसी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 31 वर्ष












Leave a Reply