चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध धरा, संदिग्ध के कब्जे से चाकू बरामद बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | सएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर मातहत लगातार ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तथा आपराधिक तत्वों की तलाश के लिए सघन चैकिंग अभियान चला रहे हैं । अभियान के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने रात को कृपाल आश्रम ग्राउण्ड से चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया । गिरफ्तार आरोपी उपरोक्त के विरूद्ध पुलिस द्वारा थाने पर मु0अ0सं0 135/26 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है । न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

*नाम व पता आरोपी-*
1- पंकज पुत्र शिवकुमार निवासी रविदास मन्दिर के पास सामने वाली गली ब्रहमपुरी थाना सिडुकल जनपद हरिद्वार उम्र 29 वर्ष

*बरामदगी-*
01 नाजायज चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *