अचानक लापता हुआ नाबालिग बालक, परिजनों बेहाल सिडकुल पुलिस की त्वरित कार्यवाही, डिजिटल माध्यम से पुलिस ने की ट्रैसिंग नाबालिग संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही के है, SSP हरिद्वार के स्पष्ट निर्देश |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | सुमित कुमार पुत्र आनंदपाल, निवासी शिवम विहार कॉलोनी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार द्वारा अपने 13 वर्षीय भतीजे के गुम होने की सूचना थाना सिडकुल पर दी गई । इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 159/2026 पंजीकृत किया गया, तथा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालक की तलाश हेतु टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा त्वरित सुरागरसी-पतारसी करते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया । अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा बालक राज मौर्य को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *