रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने 05 महिलाओं को धारा 170/126/135 BNSS में हिरासत में लिया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में टीम शिवमूर्ति चौक–रेलवे गेट क्षेत्र में ड्यूटी पर मौजूद थी । इस दौरान पुलिस ने देखा कि दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौच व मारपीट पर उतारू थीं। जांच में सामने आया कि आने-जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर विवाद हुआ था । शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों की महिलाओं को मौके पर ही हिरासत में लेकर धारा 126/135/170 BNSS के तहत हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।












Leave a Reply