रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो/नशा तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में को पिरान कलियर की पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कलियर मेला ग्राउण्ड के पास से शोयब अली पुत्र मौहम्मद हनीफ निवासी पिरान कलियर हरिद्वार को 3.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कलियर में इधर –उधर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बेचकर अपना खर्चा चलाता है । आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 82/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है । पकड़े गए आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास है ।
*नाम पता आरोपित*
शोयब अली पुत्र मौहम्मद हनीफ निवासी पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 32 वर्ष
*बरामदगी*
कुल 3.12 ग्राम अवैध स्मैक












Leave a Reply