रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा रात्रि संन्दिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की कार्रवाई हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है । उक्त आदेश के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम ने रात्रि थाना क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 2 के पास चेकिंग संन्दिग्ध व्यक्ति/वाहन की कार्रवाई के दौरान 01 संन्दिग्ध व्यक्ति को रोका । पूछताछ करने पर संन्दिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम बंटी पुत्र राम कुमार निवासी लेबर कॉलोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार बताया उक्त संदिग्ध बंटी की तलाशी करने पर 01 अवैध चाकू बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया।आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 337/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम व पता आरोपित*
बंटी पुत्र राम कुमार निवासी लेबर कॉलोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार
*बरामदगी का विवरण*
01 अवैध चाकू बरामद












Leave a Reply