जमीन की धोखाधडी मामले में पुलिस ने फरार चल रहा आरोपी दबोचा जमीन का 20 लाख में फर्जी रजिस्ट्री का है मामला, वादी मुकदमा को दिखाया गया था खरीददार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रूडकी | वर्ष 2024 में कोतवाली रूडकी पर मु0अ0सं0 754/2024 धारा 420 भादवि पंजिकृत किया गया जिसमें वादी मुकदमा संजीव कुमार निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर द्वारा विपक्षी रणवीर व इस्लाम पर किसी और व्यक्ति की भूमि की रजिस्ट्री धोखाधड़ी से शिकायतकर्ता के नाम पर करने के आरोप लगाए गए। मुकदमा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रूड़की के आदेश पर अन्तर्गत धारा 175(3) बी0एन0एस0एस0 के तहत पंजीकृत किया गया था । दौराने विवेचना प्रकाश मे आया कि पिंकू उर्फ अजय व रणवीर द्वारा अपराधिक षडयन्त्र किया गया था। इसमें कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पिंकू उर्फ अजय द्वारा मृतक इस्लाम पुत्र हनीफ निवासी शान्तरशाह का प्रतिरूपण कर भूमि वादी मुकदमा संजीव कुमार को विक्रय किया जाना प्रकाश मे आया है। इसमें पुलिस द्वारा आरोपी पिंकू उर्फ अजय को पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा मुकदमा उपरोक्त मे साक्ष्यो के आधार पर धारा 419/467/468/471/120बी भादवि की वृद्धि की गयी लेकिन आरोपी रणवीर लगातार फरार चल रहा था । प्रयास जारी रखते हुए पुलिस टीम ने वांछित रणवीर को उसके ससुराल ग्राम शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*पकड़े गए वांछित का विवरण-*
रणवीर पुत्र कवर पाल निवासी ग्राम पीतपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *