डेढ़ माह से लापता नाबालिग बच्चे को पुलिस टीम द्वारा मुजफ्फरनगर उ0प्र0 से ढूंढकर मिलाया परिजनों से बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने किया हरिद्वार पुलिस का आभार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | कोतवाली मंगलौर पर वादी सतीश कुमार निवासी ग्राम निजामपुर द्वारा अपने नाबालिक पुत्र उम्र 16 वर्ष का बिना बताए कहीं चले जाने के संबंध में दिये गये प्रार्थान पत्र के आधार पर अंतर्गत धारा 137 B.N.S बनाम अज्ञात के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें वादी द्वारा यह भी बताया कि मेरा लड़के की दिमागी हालत ठीक नहीं है । अभियोग पंजीकरण के दिन से ही लगातार मंगलौर पुलिस टीम नाबालिक की तलाश हेतु अनेकों जनपद, उत्तर प्रदेश, दिल्ली,आदि में लगातार सर्च कर रही थी तथा लोकल में भी स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से गुमशुदा की फोटो प्रसारित कर सूचना थाने को देने का अनुरोध के साथ प्रचार प्रसार किया जा रहा था प्रत्येक दिन मंदिर मस्जिदों से ऐलान किया जा रहा था क्योंकि बच्चे की दिमागी हालत ठीक नहीं थी जिस कारण बच्चों को तलाश करना अत्यधिक कठिन हो रहा था हुलिये के अनुसार गुमशुदा के पापलेट आदि के माध्यम से प्रसारण किया गया जिसके फल स्वरुप बच्चे को मुजफ्फरनगर उ0प्र0 से सकुशल बरामद किया गया अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों के आंखों में आंसू छलक गए पुलिस का धन्यवाद अदा किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *