कलियर क्षेत्र में गाँव का माहौल ख़राब करने वाले 07 महिला सहित 04 पुरुष कुल 11 लोगों के विरुध्द कार्यवाही शदी समारोह में DJ बजाने को लेकर हुई कहासुनी से पैदा हुआ विवाद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशन में, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा ग्राम महमूदपुर कलियर में आपसी गुटबाजी के चलते गांव का माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। ज्ञात हो कि  रात्रि में शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो विवाद में बदल गई थी। पुनः दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस ने त्वरित हस्तक्षेप करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले 7 महिला दो 4 पुरुष सहित कुल 11 व्यक्तियों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। दोनों पक्षों के विरुद्ध पूर्व में भी चुनावी रंजिश के चलते आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल तैनात किया गया है। जनपद में कोई भी शांति व्यवस्था प्रभावित करता है तो उसके विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई होनी तय है |

नाम पता आरोपित
1. चांद खां पुत्र नसीर (52 वर्ष)
2. महिला(40 वर्ष)
3. महिला(25 वर्ष)
4. शिफत पुत्र किफायत (33 वर्ष)
5. महिला (29 वर्ष)
6. महिला (50 वर्ष)
7. महिला(19 वर्ष)
8. महिला (52 वर्ष)
9. महिला (25 वर्ष)
10.तनवीर पुत्र माहिर उम्र 34 वर्ष
11. दानिश पुत्र रौनक उम्र 35 वर्ष
सभी निवासी ग्राम महमूदपुर, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *