रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | पत्नी ने दर्ज करायी थी गुमशुदगी-
ज्वालापुर निवासी महिला द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दी गई कि उनके पति रवि चौहान पुत्र वेद प्रकाश निवासी सीतापुर उम्र 45 वर्ष जो कि घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं जिनका कोई पता नही चल पा रहा है। प्राप्त शिकायत पर कोतवाली ज्वालापुर में गुमसुदगी क्रमांक 17/26 पंजीकृत किया गया।
*झाल पर मिली लाश-*
गुमशुदा रवि चौहान की तलाश में जुटी पुलिस ने विभिन्न प्रयास किए लेकिन गुमशुदा का कुछ पता नहीं चल पाया। दिनांक 19.4.26 को गुमशुदा रवि चौहान उपरोक्त का शव रानीपुर झाल से बरामद हुआ। शव की स्थिति देख पुलिस को शक हुआ कि मृतक की हत्या की गई है।
*खुलासे के लिए कसरत-*
मृतक को न्याय दिलाने के लिए दिन-रात कसरत में जुटी पुलिस को डिजीटल एविडेंस मिले कि मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति मृतक रवि चौहान को अपने बीच में बैठाकर हरीलोक तिराह ज्वालापुर होते हुए रानीपुर झाल की ओर गए थे। उक्त दोनों संदिग्ध के बारे में कई लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इस बीच मुखबिर के जरिए जानकारी मिली कि तलाशे जा रहे संदिग्ध में से एक ज्वालापुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर नदीम है।
*पूछताछ में खुले राज-*
मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने जब हिस्ट्रीशीटर नदीम को पूछताछ हेतु बुलाया गया तो घटनाक्रम की सारी हकीकत सामने आ गई। आरोपी ने अपने साथी दानिश के साथ मिलकर रवि चौहान की हत्या करने की बात कबूलते हुए बताया कि उन्होंने सीतापुर निवासी चाचा-भतीजे द्वारा दी गई डेढ़ लाख रुपये की सुपारी के चलते ये हत्या की। रकम लेने के बाद दोनों ने पहले मृतक को शराब पिलाई और फिर मारपीट कर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उन्होंने रवि को मरा समझ उठाकर नहर पटरी रानीपुर झाल पर फेंक दिया ।
*जमीनी विवाद आया सामने-*
अब तक जुटाए गए तथ्यों के आधार पर ये सामने आया है कि मृतक रवि चौहान को उसके भाई द्वारा उपहार स्वरूप कुछ जमीन दी गई थी जिस कारण पिछले काफी समय से भाई का दामाद नाराज चल रहा था और अलग-अलग तरीके से मृतक के परिवार का मानसिक/ शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। इस विवाद से बचने के लिए मृतक ने रिश्ते के दामाद के नाम एक प्लॉट भी किया लेकिन विवाद नही थमा। अपने लालच को पूरा करने के लिए आरोपी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर मृतक की हत्या की सुपारी दे दी।
*दोनों सुपारी कीलर गिरफ्तार-*
पुलिस टीम ने सुपारी लेकर हत्या करने आरोपी हिस्ट्रीशीटर नदीम और दानिश अली को हिरासत में लेकर उनके कब्जे के हत्या के दौरान इस्तेमाल मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर तथा सुपारी के तौर पर मिली रकम में से बची धनराशी ₹61000/- बरामद की। गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है।
*मामा-भांजे की तलाश जारी-*
मामले के खुलासे और गिरफ्तारी के डर से हत्या की सुपारी देने के आरोपी चाचा-भतीजे फिलहाल भुमिगत हो गए हैं जिनकी तलाश में लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
*पकड़े गए आरोपी-*
1. नदीम पुत्र मोहम्मद कुरैशी निवासी कस्साबान ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष
2. दानिश अली पुत्र नजीर अहमद निवासी कस्साबान ज्वालापुर उम्र 23 वर्ष
*आरोपी नदीम का आपराधिक इतिहास -*
1.मुकदमा अपराध संख्या 536 /16 धारा 302,394,201,411 आईपीसी कोतवाली ज्वालापुर
2.मुकदमा अपराध संख्या 14 /17 धारा 2 / 3 गैंगस्टर अधिनियम
3.मुकदमा अपराध संख्या 316 /16 धारा 302, 394, 411,34 आईपीसी कोतवाली रानीपुर
4.मु0अ0स0 325/ 16 धारा 394, 411 आई पी सी कोतवाली रानीपुर
5.मु0अ0स0 329 /16 धारा 25 आर्म्स एक्ट कोतवाली रानीपुर
6.मुकदमा अपराध संख्या 200 /16 धारा 394,411 आईपीसी थाना बहादराबाद
7.मुकदमा अपराध संख्या 205/ 16 धारा 392, 411 आईपीसी थाना बहादराबाद
8.मुकदमा अपराध संख्या 324/26 धारा 103(1), 61(2) व 3(5) बीएनएस













Leave a Reply