रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | कोतवाली कलियर पुलिस ने मिशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के क्रम में तेल्लीवाला गांव से विपिन कुमार नाम के व्यक्ति को 438 ग्राम चरस के साथ दबोचा जिसकी बाजार कीमत करीब रू0100000/- है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आस-पड़ोस के गांव से चरस खरीदता था और फिर ग्राहक मिलने पर मुनाफे वाले रेट से बेचता था। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली कलियर में मु0अ0सं0 77/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही जारी है। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास है ।
*पकड़ा गया आरोपित-*
विपिन कुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम तेलीवाला थाना कोतवाली कलियर जिला हरिद्वार उम्र 32 वर्ष
*बरामदगी-*
कुल 438 ग्राम अवैध चरस (कीमत करीब – 01 लाख रुपये)
















Leave a Reply