रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | कोतवाली भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत मोबाइल शॉप्स का संचालन कर रहे सभी दुकानदारो की प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर की अध्यक्षता में कोतवाली प्रांगण मे मीटिंग ली गई। इस दौरान उपस्थित जन को लापरवाही से बचने के लिए चेताते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये गये-
1. सभी दुकानदार अपनी दुकान में एक रजिस्टर बनाएंगे जिसमें मोबाइल क्रय/विक्रय करने वाले व्यक्ति का आधारकार्ड नंबर, मोबाइल नंबर व पूरा पता अंकित किया जाए।
2. सभी संचालक अपनी-अपनी दुकानों में CCTV कैमरा लगाएंगे जिसका व्यू सड़क को भी पूरा कवर करे।
3. कोई भी दुकानदार बिना बिल लिए किसी के मोबाइल का लॉक नहीं तोड़ेगा।
4. पुराना मोबाइल खरीदने से पहले संचार साथी ऐप में imei चेक करेंगे और यदि मोबाइल ब्लैक लिस्टेड पाया जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
5. सभी मोबाइल दुकानदार अपना एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे जिसमें हल्का प्रभारी चेतक कर्मचारीगण भी ऐड होंगे।
6. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना तत्काल व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करेंगे।
















Leave a Reply