रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारी को संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अपराधियों की धर पकड़ एवं संघन चैकिंग करने हेतु पुलिस टीम गठित की गई कोतवाली रुड़की पुलिस टीम के द्वारा पुलिस टीम रुड़की क्षेत्र में गस्त में मामूर थे । कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की रेलवे स्टेशन के पास ढडेरा में खाली प्लाट के पास एक व्यक्ति चाकू लेकर खड़ा है जो किसी घटना को अंजाम दे सकता है । उक्त सूचना पर पुलिस टीम घेरा बंदी की गई पुलिस टीम द्वारा देवेंद्र कुमार उर्फ तेली पुत्र सुरेंद्र कुमार पुत्र निवासी रविदास मंदिर के पास ढडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को ढडेरा से पकड़ लिया जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद बरामद हुआ । जिसे नियमानुसार हिरासत में लिया गया जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपित*
देवेंद्र कुमार उर्फ तेली पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी रविदास मंदिर के पास ढडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी* –
01अदद अवैध चाकू















Leave a Reply