रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । रात्रि में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा रैश ड्राईविंग, DRINK AND DRIVE वाहन चालको के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । दौराने चैकिंग पुलिस टीम द्वारा सलेमपुर तिराहा पर दो वाहनो 1- मोटर साईकिल के चालक शाहनवाज पुत्र निन्ना निवासी शक्ति नगर काँलोनी सुल्तानपुरमजरी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार एवं वाहन छोटा हाथी के चालक रमजानी पुत्र मौ0 शफीक निवासी दादुपुर गोविन्दपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को नशे मेंवाहन चलाते हुये पाया गया, जिनका पुलिस टीम द्वारा मेडिकल कर दोनो वाहन चालको को धारा 185 एम0वी0 एक्ट में कर वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया ।
*कार्यवाही-*
1- एक वाहन मोटर साईकिल (सीज)
2- एक वाहन छोटा हाथी (सीज)















Leave a Reply