ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई इनामी अपराधियों पर चला हरिद्वार पुलिस का डण्डा पांच-पांच हजार के,02 इनामी आरोपितों को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वरिष्ठ पलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारी को नशे के सोदागर व संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों/ईनामी अपराधियों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलायें जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन मे थानाध्यक्ष पथरी द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की संघन चैकिंग करने हेतु थाना हाजा से पुलिस टीमें लगातार थाना क्षेत्र में संदिग्ध/वांछित/ईनामी अपराधियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी गई । इसी क्रम में ग्राम इब्राहिमपुर में दो पक्षों में हुये झगडे में थाना पथरी पर पंजीकृत मु.अ.सं.-158/26 में वांछित/ईनामी आरोपितों के मस्कन पर दबिश दी गई । दबिश के दौरान मुकदमा उपरोक्त से 02 इनामी आरोपितों को पकडा गया । आरोपितों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*आरोपित का नाम*
1- फिरोज पुत्र रिफाकत।
2- शौकत पुत्र लियाकत।
निवासी गण ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *