रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारी को नशे के सोदागर व संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों/ईनामी अपराधियों के विरुद्ध संघन चैकिंग अभियान चलायें जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन मे थानाध्यक्ष पथरी द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की सघन चैकिंग करने हेतु थाना हाजा से पुलिस टीमें लगातार थाना क्षेत्र में संदिग्ध/वांछित/ईनामी अपराधियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी गई । वादी सोनू कुमार द्वारा थाना हाजा पर खेत में रखी मोटर चोरी के सम्बन्ध में एक तहरीर दी गई, वादी की तहरीर पर तत्काल चोरी में अभियोग पंजीकृत किया गया । एस0एस0पी0हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में ठोस पतारसी सुरागरसी करते हुए 02 आरोपितों को हिरासत में लिया गया । दोनों आरोपितों से पुछताछ की गयी तो दोनों ने मोटर चोरी करना कबूल किया। दोनों आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की मोटर,एक आरा व ₹8000/- बरामद हुये । आरोपितों के विरूद्ध प्रभावी धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपित*
1- आमिर पुत्र सलीम।
2- सत्तार पुत्र लियाकत
निवासी गण ग्राम बादशाहपुर थाना पथरी हरिद्वार।















Leave a Reply