रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | चारधाम यात्रा की शुरुआत नजदीक है और इसी के साथ हरिद्वार पुलिस ने अपने स्तर से यात्रा के लिए लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं । एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर तैयारियों को अंतिम टच देते हुए आज यातायात पुलिस हरिद्वार ने हरिद्वार क्षेत्र में यात्रा मार्ग पर क्यूआर कोड सहित अलग-अलग जानकारी समेटे हुए फ्लैक्सी बोर्ड स्थापित किए गए जिससे की यात्रीगण को आसानी से डायवर्जन, स्थान, पार्किंग आदि आवश्यक जानकारी मिल पाए ।
🟢 क्यूआर कोड स्कैन से क्या मिलेगी जानकारी-
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत क्यूआर का निर्माण किया गया है जिसके एक स्कैन से यात्री आसानी से निम्नलिखित जानकारी हासिल कर सकते हैं-
1- पार्किंग
2- रूट डायवर्जन
3- फोटो/ वीडियो गैलरी
4- खोया पाया केंद्र
5- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
6- आपातकालीन दूरभाष
7- जिला दूरभाष सम्पर्क सूची
आपातकालीन नं0. 112















Leave a Reply