हरिद्वार पुलिस द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई लगातार जारी शांति व्यवस्था भंग करने पर 01 आरोपित के विरुद्ध की गई कार्रवाई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | पुलिस टीम द्वारा सूचना दी कि एक व्यक्ति पतराम हवेली होटल में होटल कर्मचारियों के साथ व आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर हो हल्ला कर रहा है । सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुचे जहाँ पर आरोपित अमित चौहान पुत्र ईश्वरपाल चौहान निवासी- ग्राम जसाला थाना कांदला जिला शामली उ0प्र0 हाल-डेन्सों चौक थाना सिडकुल हरिद्वार आने जाने वालो लोगो को अपमानजनक शब्दो का प्रयोग कर गाली गलौज व हो हल्ला कर आमदा फौजदारी हो रहा है । उपरोक्त व्यक्ति को हम पुलिस कर्म.गणों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया तो उपरोक्त व्यक्ति हम पुलिस टीम के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुये हो- हल्ला करने लगा व आक्रोशित होकर जोर-जोर से चिल्लाते हुये आमदा फौजदारी होने लगा । शांति कानून व्यवस्था भंग होता देख आरोपित को अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया । आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1- अमित चौहान पुत्र ईश्वरपाल चौहान निवासी- ग्राम जसाला थाना कांदला जिला शामली उ0प्र0 हाल-डेन्सों चौक थाना सिडकुल हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *