हरिद्वार पुलिस की आपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्यवाई हरिद्वार पुलिस द्वारा मारपीट के मुकदमें वांछित चल रहे आरोपित को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

थाना झबरेड़ा | थाना झबरेड़ा पर वादी तमरेज पुत्र इरफान निवासी ग्राम लाठर देवा शेख थाना झबरेड़ा हरिद्वार द्वारा 1. तस्लीम पुत्र नाजिम 2- नसीम पुत्र यासीन 3- हुसैन पुत्र नसीम 4- अली पुत्र नसीम 5- फारनिस पुत्र नाजिम 6- हसीन पुत्र नाजिम निवासी-गण ग्राम लाठरदेवाशेख थाना झबरेड़ा (हरिद्वार) के विरूद्ध वादी के भाई जावेद व उसके लड़के जुनैद के साथ गाली गलौच व आरोपित द्वारा जान से मारने की नियत से फावड़े और डंडे से वार करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया था । मुकदमे में विवेचना से प्रकाश में आए वांछित आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । प्रकाश में आए आरोपित साजिद को मुखबीर की सूचना पर हसीन के घर ग्राम लाठरदेवा शेख से पकड कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना में अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

*नाम पता आरोपित*
1-साजिद पुत्र जमील निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *